NREGA Job Card Status 2026: नरेगा जॉब कार्ड स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

NREGA Job Card Status (नरेगा जॉब कार्ड स्टेटस) : क्या आपने NREGA के तहत जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है और अब उसकी स्थिति जानना चाहते हैं? अब UMANG ऐप और आधिकारिक NREGA पोर्टल के माध्यम से अपने जॉब कार्ड आवेदन की स्थिति आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त और 24x7 उपलब्ध है।

इस लेख में हम आपको NREGA जॉब कार्ड स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया (Job Card Status Kaise Check Karein), आवश्यक जानकारी, विभिन्न स्टेटस का मतलब, और सामान्य समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से बताएंगे।

NREGA जॉब कार्ड स्टेटस क्या है?

परिभाषा

NREGA जॉब कार्ड स्टेटस (MGNREGA Job Card Status) आपके जॉब कार्ड आवेदन की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। यह बताता है कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है, लंबित है, या किसी अन्य चरण में है। जॉब कार्ड जारी होने के बाद भी आप उसकी स्थिति देख सकते हैं।

महत्व

जॉब कार्ड स्टेटस चेक करना आवश्यक है ताकि आप जान सकें कि आपका जॉब कार्ड कब तैयार हो जाएगा। इससे अनावश्यक ग्राम पंचायत के चक्कर लगाने की बचत होती है।

महत्वपूर्ण बातें

  • जॉब कार्ड स्टेटस चेक करना पूरी तरह से मुफ्त है
  • आपको अपना आवेदन नंबर या जॉब कार्ड नंबर जरूर रखना चाहिए
  • स्टेटस अपडेट होने में 7-15 दिन लग सकते हैं
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपका इंटरनेट कनेक्शन सक्रिय होना चाहिए

NREGA जॉब कार्ड स्टेटस क्यों चेक करें?

मुख्य कारण

  • आवेदन की प्रगति जानें: पता करें कि आपका आवेदन किस चरण में है - जमा, जांच में, स्वीकृत, या अस्वीकृत।
  • समय और पैसे की बचत: बार-बार ग्राम पंचायत जाने की आवश्यकता नहीं।
  • पारदर्शिता: हर अपडेट सीधे सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध होता है।
  • जॉब कार्ड डाउनलोड: जब जॉब कार्ड तैयार हो जाए, तो उसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
  • रोजगार की मांग: जॉब कार्ड तैयार होने के बाद ही आप रोजगार की मांग कर सकते हैं।

NREGA जॉब कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी

आपके पास यह जानकारी होनी चाहिए:

  • आवेदन नंबर (Application Number) - जो आपको आवेदन के बाद मिलता है
  • जॉब कार्ड नंबर (Job Card Number) - वैकल्पिक, यदि कार्ड जारी हो चुका है
  • आधार नंबर (Aadhar Number) - वैकल्पिक
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर - OTP सत्यापन के लिए

NREGA Job Card Status कैसे चेक करें?

यदि आप NREGA (मनरेगा) जॉब कार्ड स्टेटस और पेमेंट स्टैटस को देखना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –

चरण 1: NREGA वेबसाइट पर जाएं

NREGA Job Card Status देखने के लिए सबसे पहले आवेदक को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट – https://nrega.nic.in/ पर जाना होगा।

NREGA पोर्टल पर जाएं
NREGA Portal

चरण 2: Quick Access विकल्प चुनें

होमपेज पर मौजूद मेनू में आपको Login के ऊपर क्लिक करते ही आपको ड्राप डाउन मेनू में एक Quick Access विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 3: Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक करें

इसके बाद आप एक नए पेज आ जाएंगे उस पेज के मेनू में Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक कर देंना है।

चरण 4: Gram Panchayats चुनें

फिर इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, यहाँ आपको 3 विकल्प देखने को मिलेंगे:

  • Gram Panchayats
  • Panchayat Samiti/ Block Panchayat/ Mandal
  • Zilla Panchayats

इसके बाद आपको Gram Panchayats विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Gram Panchayat Report

चरण 5: Generate Reports पर क्लिक करें

इसके बाद आपको Generate Reports के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

चरण 6: राज्य का चुनाव करें

अब इसके बाद आपके सभी राज्यों की सूची खुल जाएगी। जिसमे आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा।

State Selection

चरण 7: विवरण दर्ज करें

फिर इसके बाद राज्य का चुनाव करते ही आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करने का विकल्प आ जाएगा:

  • राज्य का नाम
  • वित्तीय वर्ष
  • जिला
  • ब्लॉक
  • पंचायत का नाम
District Block gram panchayats Selection

चरण 8: Proceed बटन पर क्लिक करें

ऊपर दी गई सभी जानकारियां दर्ज करके आप नीचे दिए गए Proceed बटन पर क्लिक कर देंना है।

चरण 9: Gram Panchayat Reports पेज खुलेगा

उस पर क्लिक करने के बाद Gram Panchayat Reports पेज खुलेगा, जिसमे आपको 6 विकल्प दिखेंगे:

  • R1. Job Card / Registration
  • R2. Demand, Allocation & Musteroll
  • R3. Work
  • R4. Irrregularties / Analysis
  • R5. IPPE
  • R6. Registers
Job Card Register Option

चरण 10: Job Card/Employment Register चुनें

यदि आप केवल जॉब कार्ड सूची को चेक करना चाहते हैं, तो आपको R1. Job Card / Registration विकल्प के अंतर्गत मौजूद 3th विकल्प "Job card/Employment Register" के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 11: NREGA Employment Register खुलेगा

इसके बाद आपके सामने NREGA Employment Register खुल कर आ जाएगा ।

Gram Panchayat List

चरण 12: स्टेटस देखें

इस लिस्ट मे आप अपने नाम के आगे दिए गए जॉब कार्ड नंबर (Job Card Number) पर क्लिक करके आप अपना एक्टिव स्टेटस, काम का विवरण और पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

NREGA जॉब कार्ड सूची में अलग-अलग रंगों का क्या मतलब है?

जॉब कार्ड सूची (ग्राम पंचायत सूची) में आपके नाम के आगे अलग-अलग रंग दिख सकते हैं, जो निम्नलिखित स्थिति दर्शाते हैं:

लाल कलर : जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध नहीं है और अभी तक कोई रोजगार प्रदान नहीं किया गया है।
हरा कलर : जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध है और रोजगार मिल चुका है।
ग्रे कलर : जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध है लेकिन रोजगार प्रदान नहीं किया गया है।
पीला कलर : जॉब कार्ड में फोटो नहीं है, लेकिन रोजगार मिल चुका है।

महत्वपूर्ण सुझाव

  • यदि आपका नाम लाल या पीले रंग में है, तो जल्द से जल्द ग्राम पंचायत में जाकर अपना फोटो अपडेट करवाएं।
  • फोटो अपडेट करने के बाद ही आपको रोजगार और भुगतान की सुविधा मिल पाती है।
  • ग्रे रंग में नाम होने का मतलब है कि आपका फोटो तो है लेकिन काम की मांग करनी होगी।

UMANG ऐप से NREGA जॉब कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपने जॉब कार्ड की स्टेटस को ट्रैक करना बेहद ही आसान है, इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा –

चरण 1: UMANG ऐप डाउनलोड करें

UMANG App के जरिए आप खुद का जॉब कार्ड की स्टेटस को ट्रैक करने के लिए आपको play store से उमंग एप्लीकेशन डाउनलोड होना चाहिए।

UMANG पोर्टल पर जाएं
UMANG App

चरण 2: UMANG पोर्टल पर विजिट करें

यदि आप चाहे तो यह उमंग एप्लीकेशन आप इसके आधिकारिक पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक – https://web.umang.gov.in/ है।

चरण 3: Login/Register पर क्लिक करें

एप्लीकेशन के होम पेज पर दाहिनी तरफ आपको “Login/Register” बटन पर क्लिक कर देना है।

चरण 4: Register Here चुनें

फिर उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा जहाँ आपको लॉग इन बटन के नीचे “Register Here” का विकल्प दिखाई देगा।

चरण 5: रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें

रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप इस पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और OTP की सहायता से लॉग इन कर लेंना है। इसके बाद आप उमंग एप पोर्टल के होमपेज पर पहुँच जाएंगे।

चरण 6: MGNREGA सर्च करें

इसके बाद ऊपर आपको सर्च बार में “MGNREGA” लिखकर सर्च करना होगा।

चरण 7: MGNREGA Services पर क्लिक करें

इसके बाद आपके सामने MGNREGA Services का विकल्प खुल कर आ जाएगा, इसके बाद आपको नरेगा पर क्लिक कर देना है।

चरण 8: MGNREGA Service Portal खोलें

उस पर क्लिक करते ही आपके सामने MGNREGA Service Portal का पेज खुल जाएगा।

चरण 9: Track Job Card Status चुनें

इस पेज पर आपको, Apply for Job Card, Download Job Card, Track Job Card Status जैसे कई विकल्प दिखायी देंगे। आप Track Job Card Status करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको “Track Job Card Status” पर क्लिक कर देना है।

Track Job Card Status

चरण 10: Reference Number दर्ज करें

फिर इसके बाद आपके सामने एक एक नया पेज खुलेगा, उसमें आपको “Reference Number” को दर्ज करके नीचे स्थित “Track” पर क्लिक कर देना है।

चरण 11: स्टेटस देखें

इसके बाद आपके सामने “Track Job Card Status” से संबंधित जानकारी आ जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं।

ध्यान दें

  • यदि आपके पास आवेदन नंबर नहीं है, तो जॉब कार्ड नंबर का उपयोग करें।
  • OTP सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर आपके आवेदन में दर्ज होना चाहिए।
  • यदि स्टेटस नहीं दिख रहा है, तो 7-10 दिन बाद पुनः प्रयास करें।

NREGA जॉब कार्ड स्टेटस के विभिन्न मतलब

स्टेटस मैसेज अर्थ
Application Submitted / आवेदन जमा आपका जॉब कार्ड आवेदन ग्राम पंचायत में जमा हो गया है।
Under Scrutiny / जांच में ग्राम पंचायत आपके दस्तावेजों की जांच कर रही है।
Approved / स्वीकृत आपका जॉब कार्ड आवेदन स्वीकृत हो गया है। जॉब कार्ड जारी कर दिया गया है।
Rejected / अस्वीकृत आपका आवेदन अस्वीकृत हो गया है। कारण जानने के लिए ग्राम पंचायत से संपर्क करें।
Pending / लंबित आपका आवेदन लंबित है। कृपया प्रतीक्षा करें।
Card Printed / कार्ड प्रिंट जॉब कार्ड प्रिंट हो गया है। आप इसे डाउनलोड या ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकते हैं।

यदि NREGA जॉब कार्ड स्टेटस अपडेट नहीं हुआ तो क्या करें?

चरण 1: प्रतीक्षा करें

जॉब कार्ड आवेदन के बाद स्टेटस अपडेट होने में 7-15 दिन लग सकते हैं।

चरण 2: ग्राम पंचायत से संपर्क करें

यदि 15 दिन से अधिक समय हो गया है, तो ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करें।

चरण 3: हेल्पलाइन पर कॉल करें

NREGA राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-111-0707 पर कॉल करें।

चरण 4: ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

NREGA पोर्टल पर "Grievance" सेक्शन में जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

सामान्य समस्याएं और समाधान

प्रॉब्लम: "No Record Found" दिख रहा है

समाधान: सुनिश्चित करें कि आप सही आवेदन नंबर या जॉब कार्ड नंबर दर्ज कर रहे हैं। हो सकता है कि डेटा अपडेट होने में कुछ दिन लगें। 7-10 दिन बाद पुनः प्रयास करें।

प्रॉब्लम: पेज लोड नहीं हो रहा है

समाधान: कभी-कभी सरकारी वेबसाइट ट्रैफिक के कारण धीमी हो जाती है। थोड़ी देर बाद या कम व्यस्त समय में प्रयास करें।

प्रॉब्लम: OTP नहीं आ रहा है

समाधान: सुनिश्चित करें कि मोबाइल नंबर सही दर्ज किया गया है और आधार से लिंक है। थोड़ी देर बाद पुनः प्रयास करें।

हेल्पलाइन और संपर्क विवरण

NREGA हेल्पलाइन

राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1800-111-0707 (निःशुल्क)
ईमेल सहायता nrega@nic.in
आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/
UMANG पोर्टल https://web.umang.gov.in/

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: NREGA जॉब कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

उत्तर: आप UMANG ऐप या NREGA आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन नंबर या जॉब कार्ड नंबर दर्ज करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।

प्रश्न: जॉब कार्ड स्टेटस में "Pending" का क्या मतलब है?

उत्तर: "Pending" का मतलब है कि आपका आवेदन अभी प्रोसेसिंग में है। इसके लिए कृपया प्रतीक्षा करें।

प्रश्न: जॉब कार्ड स्टेटस "Rejected" क्यों दिखा रहा है?

उत्तर: यह दस्तावेजों में त्रुटि, अपूर्ण जानकारी या पात्रता न होने के कारण हो सकता है। ग्राम पंचायत से संपर्क करें।

प्रश्न: क्या मैं बिना आवेदन नंबर के जॉब कार्ड स्टेटस चेक कर सकता हूँ?

उत्तर: हाँ, आप जॉब कार्ड नंबर या आधार नंबर का उपयोग करके भी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

प्रश्न: जॉब कार्ड स्टेटस चेक करना मुफ्त है?

उत्तर: हाँ, NREGA पोर्टल और UMANG ऐप पर जॉब कार्ड स्टेटस चेक करना पूरी तरह से मुफ्त है।

प्रश्न: जॉब कार्ड आवेदन के बाद स्टेटस अपडेट होने में कितना समय लगता है?

उत्तर: आमतौर पर जॉब कार्ड आवेदन के बाद स्टेटस अपडेट होने में 7-15 दिन लग सकते हैं।